अबकी है मोदी सरकार
जुगनू
जब आती है शाम सुहानी
तब आ जाता है जुगनू ।
बढ़ जाता है जब अँधियारा
दिख जाता है तब जुगनू ।।1।।
घर आँगन में फैल फैलकर
तारों सा छाता जुगनू ।
फिर बागों में सैर लगाकार
अपना मन बहलाता जुगनू ।।2।।
न जाने क्या ढूंढ ढूंढ कर
पुनः वहीं पर आता जुगनू ।
जगमग जगमग जलता क्या है
पता नही पाता हैं जुगनू ।।3।।
तितली
तितली
10/04/14
तितली रंग-बिरंगी होती तितली ।
फूलों पर मडराती तितली ।
पंखुड़ियां सहलाती तितली ।
होने लगती तनिक देर तो -
रस लेकर उड़ जाती तितली ।।1।।
हर मन को बहलाती तितली ।
बच्चों से इठलाती तितली ।
आंखों को मटकाती तितली ।
पास हमारे आकर के भी -
हाथ नही आ पाती तितली । ।2।।
खेतों से आ जाती तितली ।
गीतों को गा जाती तितली ।
पूरा दिन मकनाती तितली ।
और शाम को गायब होकर -
स्वप्नों मे आ जाती तितली ।।3।।
रानी बिटिया
*मेरी याद*
*मेरी याद*
जब कभी अकेले
दिल बहलाओ
और तसल्ली
भी हो झूठी
किस्मत रूठी
जब समय हो गया हो बर्बाद ।।
तब आयेगी मेरी याद ।।1।।
***
जब जीवन मे
दो राहे हो
और अकेले तुम
मारे मारे
बिना सहारे
जब आँखों में होगी बरसात ।।
तब आयेगी मेरी याद ।।2।।
***
जब किसी शहर मे
हाथ उठाकार
हार गये पर
बढ़ी उमस कि
मिली न टैक्सी
जब गम दे जायें अपनी बात ।।
तब आयेगी मेरी याद ।।3।।
***
जब कभी रात गवाओ
नींद न आये
तन्हाई में
बस आहट में
या करवट मे
जब पहुचे दिल मे आघात
तब आयेगी मेरी याद ।।4।।
***
अपनी राहे
तय कर लो तुम
पड़ेगा तुमको
जीवन जीना
बस दौड़ लगाना
जब सिर्फ अकेले न कि साथ ।।
तब आयेगी मेरी याद ।।5।।
***