*मेरी याद*
जब कभी अकेले
दिल बहलाओ
और तसल्ली
भी हो झूठी
किस्मत रूठी
जब समय हो गया हो बर्बाद ।।
तब आयेगी मेरी याद ।।1।।
***
जब जीवन मे
दो राहे हो
और अकेले तुम
मारे मारे
बिना सहारे
जब आँखों में होगी बरसात ।।
तब आयेगी मेरी याद ।।2।।
***
जब किसी शहर मे
हाथ उठाकार
हार गये पर
बढ़ी उमस कि
मिली न टैक्सी
जब गम दे जायें अपनी बात ।।
तब आयेगी मेरी याद ।।3।।
***
जब कभी रात गवाओ
नींद न आये
तन्हाई में
बस आहट में
या करवट मे
जब पहुचे दिल मे आघात
तब आयेगी मेरी याद ।।4।।
***
अपनी राहे
तय कर लो तुम
पड़ेगा तुमको
जीवन जीना
बस दौड़ लगाना
जब सिर्फ अकेले न कि साथ ।।
तब आयेगी मेरी याद ।।5।।
***
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें