ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

परहेज़ भाग -3

ग़ज़ल –41

ताज़ा -तरीन  होगा  कुछ  प्यार छुवन  से ।
आख़िर  में तुम्हें क्यों है इनकार छुवन से ?

ख़ामोश लवो का  क्या आँखे  तो हसीं हैं ,
ज़ुल्फों  की  घटा  होगी तैयार  छुवन  से ।

हर   बार   वही  कस्मे  हर  बार  बहाना ,
कब होगा ख़्वाब मेरा  साकार  छुवन  से ।

चल छोड़ यार  करना बातें वो  रूह  की ,
आ  हुश्न  तपा  कर  लें  अंगार  छुवन से ।

वो सलवटों  की रातें वो  सर्द  कश्मकश ,
हो जाय  रफ़ूचक्कर  दिलदार  छुवन  से ।

यूँ   उम्र   गवाँ   बैठोगे   यार  अग़र  तुम ,
इल्ज़ाम  किसे   दोगे   बेकार  छुवन  से ?

ज़िद छोड़ आ तू रकमिश गाते है  तरन्नुम ,
निखरेगा  हुस्न ,तेरा   क़िरदार  छुवन  से ।

                   –रकमिश सुल्तानपुरी

ग़ज़ल –42



गमख़्वार  रही क़िस्मत  इल्ज़ाम तुम्हें  क्या दूँ ।
सुन  यार   मुहब्बत  का  पैग़ाम तुम्हें  क्या दूँ ।

टूटा  है   तेरा  दिल  तो   दिल  टूट गया  मेरा ,
बेकार  रहा   ख़ुद  का  अंजाम  तुम्हें  क्या दूँ ।

जा पूछ  किसी से ले  तू  हाल  ग़मे दिल का ,
क़िरदार   रहा  मेरा   बदनाम   तुम्हें  क्या  दूँ ।

बस  याद  मुअन्सर है  रातों में  चुभन  रहती ,
दर्दों में  सिमटती है  हर  शाम  तुम्हें  क्या  दूँ ।

गिरने दे  ज़रा ऑंसू ढहने  दे  ज़रा  ख़्वाहिश ,
जलने  दे  ज़र्रा ज़र्रा  गुलफ़ाम  तुम्हें  क्या दूँ ।

ऐ दोस्त ! मुहब्बत में  हर   बार जफ़ा  पाया ,
ईनाम  मिला  ग़म  का  ईनाम  तुम्हें  क्या दूँ ।

मत देख मेरे रकमिश' होठों की  हँसी  झूठी ,
मिलता न मुझे ग़म से आराम  तुम्हें  क्या  दूँ । 

                        –रकमिश सुल्तानपुरी 

ग़ज़ल –43.


दिल तोड़  दिया  मेरा दिल  यार  नही  देखा ।
जज़्बात  नही   समझे  क़िरदार  नही  देखा ।

सुन तेरी  मुहब्बत की  थी यार  ख़बर  झूठी ,
लगता है  अभी तुमने  अख़बार  नही  देखा ।

है यार  ख़बर उनको क्या पाक मुहब्बत की ,
जिसने भी  मुहब्बत में  गमख़्वार नही देखा ।

डूबा था  सफ़ीना  तो  डूबेगा  सफ़ीना  फ़िर ,
किस्मत  के भरम जिसने पतवार नही देखा ।

दिल हार  यहाँ  बैठा लहरों से  डरा  जो भी ,
साहिल से चला आया   मझधार नही  देखा ।

ले डूब गया फिरसे  ख्वाबों की बसी दुनियाँ ,
तन्हा   सा  कभी  मेंने  हक़दार  नही  देखा ।

गलियों में जहाँ तेरा दिल यार बिका रकमिश, 
कल यार  वहीं  दिल  का बाज़ार नही देखा ।


                         –रकमिश सुल्तानपुरी 


ग़ज़ल –44

.
मालुम  नही  दिल की  क़दर , तुन्हें  क्या ।
जलने  दे  ख्वाबों  का  शहर  ,तुम्हें  क्या ।

तुम  ज़रा  सा   मुस्कुराए  और  चले  गये,
अब  ढूढती  है  तुमको  नजऱ ,तुम्हें क्या ।

कल  से  ठहरी  है  यहां  रूह में  उलझन ,
है  दिल   पर  पुरजोर  असर  ,तुम्हें क्या ।

तेरे   चेहरे  पे  तस्वीर  अभी  थी  उलझी ,
तेरे नफ़रत से  जला है शज़र, तुन्हें  क्या ।

रुस्वा  ख़ुद  को मत कर भुला दे मुझको ,
ये  ऑंसू   हैं   बहेंगे   मग़र , तुम्हें   क्या । 

आज तन्हा है  दिल ख़ैर,कोई  बात नही ,
ये वक्त  भी   जाएगा  गुज़र,  तुम्हें  क्या ।

टूट   कर   राहों   पे   चला  हूँ  रकमिश ,
तन्हा   कट  जाएगा  सफ़र , तुम्हें  क्या ।

                – रकमिश सुल्तानपुरी


ग़ज़ल –45.


वक़्त  की    उड़ान   है ।
इश्क़      बेजुबान    है ।

ख़्वाब  का  मकान  है ।
उम्र   का    रुझान   है ।

ज़ख्म  इश्क़  में  मिले ,
आज  भी   निसान  है ।

इश्क़ जिस्म से  अलग ,
हुस्न   की   दुकान   है ।

इश्क़  में   टिका   नही ,
वो    जिसे  गुमान   है ।

इश्क़ पाक तब  तलक ,
जब  तलक  ईमान  है ।

सोचिएगा   आप   पर ,
कौन     मेहरबान    है । 


   –Rakmish Sultanpuri 


ग़ज़ल–46.


धूप  से  ख़ुद  को  सम्हाले  धूप में ।
चल   रहे   हैं  हुस्नवाले   धूप   में ।

सुर्ख़  मौसम है भला तो क्या हुआ ,
आ  ज़रा  नजरें  मिला  ले धूप  में ।

आपकी  चर्चा  भला हम क्या करें ,
आपके   किस्से   निराले  धूप   में ।

आप  जैसी है  मेरी क़िस्मत  कहाँ ,
आप   करते   है   उजाले  धूप  में ।

कीमतें  जिसने न समझी वक्त की ,
छिन  गए  उनके  निवाले  धूप  में ।

है ज़रूरत  आपको अब  छाँव की ,
हो   गए   हैं  आप  काले  धूप  में ।

वक़्त से'रकमिश' उन्हें रौंदा  बहुत ,
जो थे किस्मत  के  हवाले  धूप में ।

            –रकमिश सुल्तानपुरी


ग़ज़ल –47


प्यार की  बतकही  रही अब  तक ।
दोस्ती अपनी निभी रही अब तक ।

मिट   गया    वो  ग़ुरूर   तेरा  भी ,
जिसके दम तू चली रही अब तक ।

कौन   कहता  है   मौत ने  बख्शा ,
जेब  जिसकी  भरी रही अब तक ।

जिंदगी    दर्द   में    रही   उलझी ,
साहिलों पर रुकी  रही अब  तक ।

वक़्त का क्या हिसाब  दूँ  तुमको ,
वक़्त से  ही  ठनी  रही  अब तक ।

ज़ोर    मैंने    बहुत   लगाया  पर ,
क़िस्मतों  की चली रही अब तक । 

ख़ैर तुमसे खुशी  मिली ' रकमिश ,
रूह  तुमसे  जुड़ी  रही  अब तक ।

        –   Rakmish Sultanpuri

        
ग़ज़ल –48.


सच   का  साथ  निभाना होगा ।
हर   मुश्किल  अजमाना  होगा ।

राह  कठिन  होगी  पर सुन लो ,
तुमको   मंज़िल    पाना  होगा ।

सुख दुख  रुक रुक  बारी बारी ,
आयेंगे        टकराना      होगा ।

आँसू   भर   आँखों  में  तुमको ,
दुख  में  भी   मुस्काना    होगा ।

दर्द    उठेगा    जितना    गहरा ,
उतना    घाव     पुराना   होगा ।

झूठ  लड़े  तो   लड़  जाना पर ,
ख़ुद   को  यार   बचाना  होगा ।

आग़ लगी नफ़रत की रकमिश ,
देकर    प्यार    बुझाना   होगा ।

      –Rakmish Sultanpuri


ग़ज़ल –49.


ज़िन्दगी   पथ  एक  मन्दिर ।
अड़चनों के  नभ  रहे   घिर ।

चार    दिन  का  साथ  तेरा ,
मुस्कुराकर  चल   मुसाफ़िर ।

रास्ते    होंगे  कठिन  कुछ  ,
मंज़िलें   पाना  है   आख़िर ।

दुर्दिनों    को   काट  ले  तू ,
सुख भी हो जाएगा हाज़िर ।

हार  से  डरना  भला  क्या ,
जीत   जाएगा  कभी  फ़िर ।

था  कभी  शायद  बुरा  पर ,
कर भलाई अब तू   ज़ाहिर ।

कारवां  के  साथ  'रकमिश' ,
हो न जाना  तू  भी  शातिर ।

–Rakmish Sultanpuri 

ग़ज़ल –50.


देशवासियों   चलो    एक   पंथ  प्यार  से ।
एकरूपता    रहे    नेक    हों   विचार  से ।

रंग रूप जाति  पाति भेद  भाव से ग्रसित ,
भिन्नता  रहे  न ऊँच  नीच  की  दीवार से ।

शांति सभ्यता सदा  समान  भाव से  पले ,
मुक्त  हो समाज  एकजुट  रहे   सुधार  से ।

प्रमाण न बने कभी प्रलोभ की  प्रगाढ़ता ,
लोग हों सुदूर  रोग  भोग  के   विकार से ।

खान पान नृत्य  गान कृत्य भिन्न हो मग़र ,
भाव  देशप्रेम   का  समान  हो विचार से ।

शाम दाम दण्ड भेद का उचित  प्रयोग हो ,
देशहित में  राजनीति हो  सभी  प्रकार से ।

जीत न  सके  कभी  वो झूठ पैतरे  बदल ,
सच भरे उड़ान  मान शान  की फुहार  से । 

     –Rakmish Sultanpuri 


ग़ज़ल –51.


झूठा  हर  फ़लसफ़ा  यहाँ  निकला ।
झूठ  सच  में   सना  यहाँ   निकला ।

लोग     उनसे    बना   लिए    दूरी ,
वक़्त  जिनका  बुरा  यहाँ  निकला ।

ज़िन्दगी   दर्द    में    रही    उलझी ,
सिर्फ़  ग़म  का  पता  यहाँ निकला ।

देख   मौक़ा   बदल   गयी   दुनिया ,
कौन  किसका  सगा  यहाँ निकला ?

यार  जिसको  यक़ीन  था   उसका ,
पत्थरों   में    ख़ुदा   यहाँ   निकला ।

जिनकी  क़िस्मत  ख़राब  थी यारों ,
उनके  हक़  में  दग़ा  यहाँ  निकला ।

ख़ैर !  तिल भर  गुरेज़ न 'रकमिश ,
जो भी निकला भला यहाँ निकला ।

         –Rakmish Sultanpuri 


ग़ज़ल –52.


आशिक़ी  के  खेल  में कच्चा हूँ मैं ।
उम्रभर   शायद  तभी  रोया  हूँ  मैं ।

था  बड़ा  मासूम  दिल  मेरा  सुनो ,
पत्थरों को  भी  ख़ुदा  माना  हूँ मैं ।

दाँव  अपना  आजमाया  वक़्त  ने ,
वक़्त  की  हर  मार से गुजरा हूँ मैं ।

सच,  भरोसा है  नही क़िरदार का ,
ख़ैर ,अब  तक आदमी सीधा हूँ मैं ।

चुप हूँ पर गमख़्वार न समझे मुझे ,
बुत नही बस मोम का टुकड़ा हूँ मैं ।

दोस्त अपने मंजिले  सब  पा  गए ,
साहिलों तक ही अभी पहुँचा हूँ मैं ।

वक़्त थोड़ा है बुरा 'रकमिश मग़र ,
झूठ है  ये  बात  की  झूठा  हूँ  मैं ।

          –Rakmish Sultanpuri


ग़ज़ल –53.


चाहतों  के  फूल  सब  मुरझा  गए ।
ख़ार हिस्से   में  मेरे  सब  आ  गए ।

ज़िन्दगी ख़ुद की  पराई  सी  लगी ,
और   ग़म   सारे  किनारे  पा  गए ।

ख़ैर, ज़ख़्मो से  निपटना  था  मुझे ,
पत्थरों   से    इसलिए  टकरा  गए ।

इश्क़ पर मुझको भरोसा था  मग़र ,
इश्क़ से भी  यार  धोखा  खा  गए ।

वक़्त भी करने लगा  था  साज़िशें ,
गर्दिशों   की  मार  से  चकरा  गए ।

क़िस्मतों ने ख़ूब अजमाया  ज़िगर ,
घाव दिल के  और भी  गहरा  गए ।

रह गयी रकमिश  महज़ तन्हाइयाँ ,
दर्द   के  बादल  नुमाया  छा  गए ।

        –Rakmish Sultanpuri


ग़ज़ल –54.


उम्र  की  पगडंडियों  पर  फ़र्ज़ का  कुहरा घना है ।
वक़्त  कम  है  ज़िन्दगी  में और  लम्बा  रास्ता है ।

स्वार्थ में रिश्ते  सने सब  कौन  किसको दे सहारा ,
प्रेम  का  अवलम्ब  ओछी   वंचनाओं  से घिरा है ।

गिन रहा जो साँझ से  ही भोर तक तारे  गगन के ,
अनुभवों की  धूप  में  वो वृद्ध भी काफ़ी  तपा है ।

सिर्फ़  अंधेरों  के  डर से  रात भर  सोयी  ग़रीबी ,
पर अमीरी  के  लिए तो रात भर  दीपक बुझा है ।

रोटियों की डांट से है मौन नतमस्तक श्रमिक वो ,
भाग्य ने रौंदा है उसको इसलिए वो चुप खड़ा है ।

शर्म   से   मर  जा  कही  पैदाइशी  पापी  दरिंदे ,
रौंद क्यों मासूमियत तू अब तलक जिंदा बचा है ।

हो गया है क्या ज़माने को निकम्मे यार रकमिश ,
हुस्न  का भूखा दरिंदा जिस्म का  हवसी बना है ।

            –Rakmish Sultanpuri


ग़ज़ल –55.

मिली  रूसवाई   हिमाक़त  कहाँ   फ़िर?
असल  में  हुई  वो  मुहब्बत  कहाँ फ़िर ?

ख़ुदी       राजनेता       करायेंगे     दंगे ।
गुनाहों  से  होगी  हिफाज़त कहाँ फ़िर ?

बढ़ी  देश  में  बेसबब   खौफ़   दहशत ।
बची  रह  गयी वो सियासत कहाँ फ़िर ?

करेगा    कोई    रहनुमा   बदमिजाजी ।
सियासत में उसके शराफ़त कहाँ फ़िर ?

चुभो  नश्तरों   को  लगाये जो  मरहम ।
वो  है  सरपरस्ती  शरारत  कहाँ  फिर ?

अग़र  दोस्त  जैसा  मिले भाई  तुमको ।
तुम्हे  दोस्ती  की  ज़रूरत  कहाँ  फ़िर ?

सज़ा ईल्म को जब मिली यार रकमिश ।
तुम्हारे   शहर  में   मुरौव्वत  कहाँ फ़िर ?

        –Rakmish Sultanpuri


ग़ज़ल –56.


संबिधान   में  है  निहित , लोकतंत्र  की  जीत ।
सदा   सर्बदा   से   हुई ,,  लोकतंत्र   की  जीत ।

हुई   पराजय   झूठ  की , हार   गया  पाखण्ड ,
एक  बार   फिर  हो  गयी , लोकतंत्र की जीत ।

नित सच के अवधान से,  प्रेरित  पुष्पित प्रीति ,
जनता के प्रति खिल गयी, लोकतंत्र  की जीत ।

करे  समर्थन   सत्य  का, जनता  का  है  धर्म ,
संचित   हो    समभावना , लोकतंत्र की जीत ।

राष्ट्रप्रेम    की   धारणा,  प्रगतिशील   उद्देश्य ,
दोनों   का   सहयोग  है , लोकतंत्र  की जीत । 

निश्चित  ही  इस  बार  सच ,,रहा चुनौतीपूर्ण ,
कठिन मार्ग था पर हुई,, लोकतंत्र  की  जीत ।

शाम दाम के  भेद  से,, दण्ड   उत्तण्ड  प्रचंड ,
पाकर   मुस्काई   पुनः ,लोकतंत्र  की   जीत ।

                        _रकमिश सुल्तानपुरी

ग़ज़ल–57.


वफ़ा  की  यहां  यार  किसको  ख़बर है ।
कि  चेहरे  पे  चेहरा  नजऱ  पे  नजर  है ।

निभेगी   भला   उनसे   कैसे   मुहब्बत ?
कि कमज़ोर बाहें  औ कमसिन उमर है ।

चली   गर्दिशों  में  ग़मों  की जो  आँधी ,
तमन्ना   वफ़ा  की  गई  सब   बिखर है ।

यहाँ फ़िक्र  किसको रही अब शज़र की ,
निकल  जो गया  काम  उनका अग़र है ।

नशा इश्क़ का जिसने पाला है मसलन ,
घरौंदा    उसी   का    हुआ  खंडहर  है ।

मैं  कल  जा   रहा  हूँ  तुम्हारे  शहर  से ,
बड़ा   बेरहम    ये   तुम्हारा    शहर   है ।

बचाती   रही   बद्दुआओं   से  रकमिश ,
दुआ   वो    तुम्हारी   बड़ी   कारगर  है ।

                    –रकमिश सुल्तानपुरी


ग़ज़ल–58.


मुहब्बत की ख़ातिर  छुपा मुश्किलों को ।
यूँ  ज़ाया  न करना  कभी आंसुओं  को ।

सज़ा    कैसे   देगे  भला  मुल्जिमों  को ,
जो   अंज़ाम    देते   रहे    हादसों   को ।

मेरे क़िरदार की यार  कमजोरियाँ  कुछ ,
पता   चल  गयी  हैं  मेरे  मुखबिरों  को ।

बुझेगी  नही   ये   चराग-  ए - मुहब्बत ,
ख़बर  जाके कर  दो  ग़मे  आंधियों को ।

यहाँ     राजनेता     बनाते     है    मुद्दे ,
कभी  मंदिरों को   कभी   मस्जिदों को ।

सुनो तुम  ख़ुदा  ख़ाक  उनको  मिलेगा ,
जो  पूजे   उमर  भर  महज़ पत्थरों को ।

उजाला जरू  एक  दिन होगा रकमिश ,
भरोसा   रहा  रात   भर  जुगनुओं  को ।

                     –रकमिश सुल्तानपुरी


ग़ज़ल–59.


किस्मत  में  कस्तूरी  भी  हो  सकती  है ।
चाहत दिल  की  पूरी भी हो  सकती  है ,

इस दिल की चाहत का और भरोसा क्या ,
ये   चाहत  बेनूरी   भी   हो   सकती  है । 

ख़ंजर करता सिर्फ़  नही दिल  के टुकड़े ,
ख़ंजर  जैसी   छूरी  भी   हो  सकती  है ।

यार   मुहब्बत  अब  तक  नामंजूर  रही ,
वो  कल को   मंजूरी भी  हो  सकती है ।

बात   रूहानी  छोड़ो  आओ  प्यार  करें ,
हम तुम में  कल  दूरी भी हो  सकती है ।

आज गरीबी है तो क्या कल  मेहनत से , 
थाली   में   तंदूरी  भी    हो  सकती  है ।

खामोसी तो  शौक़  नही  मेरी  रकमिश,
चुप   रहना  मजबूरी  भी हो  सकती है । 


                -  रकमिश सुल्तानपुरी


ग़ज़ल–60.
आमजनता  घर  की  टूटी  आलमारी   हो   गयी ।
जब जहां  चाहे  रखो  जो  भी  बेचारी  हो  गयी ।

राजनेता ही  करें क्या  फ़ेल  सिस्टम  हो  न क्यों , 
देश  में   जब   अनपढ़ों  की  दावेदारी  हो  गयी ।

हमको  उम्दा  लग   रहे  थे  झूठ  के  तेवर  मगर ,
जब मिला सच से तो सच की जानकारी हो गयी ।

आशिक़ी में जान की बाज़ी  लगाते  आप  ख़ूब ?
आपको कब से ये अपनी  जान प्यारी  हो  गयी ।

ले गयी बचपन  जवानी वक़्त बदला  यार फिर , 
रोटी कपड़ा और मकाँ की  जिम्मेदारी  हो गयी ।

चार  पैसे  की  ललक  ले गाँव से आया  शहर  , 
याद रिश्तों  की  सताती  रात  भारी   हो  गयी । 

इश्क़ जैसा पाक रिस्ता था नही 'रकमिश" मगर ,
इश्क़  की भी  तो  यहाँ कालाबाज़ारी  हो  गयी । 


                        - रकमिश सुल्तानपुरी


परहेज भाग 1

 परहेज़



1.
प्रेम   भक्ति  शक्ति   दे   सुपंथ  मातु शारदे ।
भक्त की पुकार सुन कि शब्द -शब्द तार दे ।

भानु  सा   प्रकाश्यमान  दीप्यमान चन्द्र सा ,
भाव को विधान दे  कि ज्ञान  को आधार दे ।

कल्पना के पंख दे रुझान ,ध्यान  लक्ष्य संग ,
बोधगम्यता    प्रदान    रोम - रोम   तार   दे ।

शब्द सँग गुँथी चले वो कल्पना सरल,सहज ,
भाव  के  प्रभाव से  तू लेखनी  को  धार  दे ।

अर्थ    दृश्यमान  हों   उकेर   शब्द   शौष्ठव ,
गल्फ दे  नवीनता   अलंकरण  का  भार  दे ।

नित्य नव्य नवविधा  स्वच्छन्द छंद सन्निहित ,
बुद्धि का विकास कर  के सार्थक  विचार दे ।

आरती   करूँ    तेरी   विनम्र    हंसवाहिनी ,
यूँ   कृपा   बनी  रहे  आशीष   बार -बार दे ।


02.
सघन  दुख  के  मरुस्थल में रचा  सुखधाम देता है ।
दुखी उर को  सृजन से  वह  बड़ा  आराम  देता है ।

स्वयं के भाव,रस अनुभूतियों  को शब्द  दे  करके ,
वही कवि है जो कविता को सफ़ल आयाम देता है ।

लगाकर   यार  गोता  अनुभवों  के  क्षीरसागर  में ,
पिरोकर भाव  निज उर  का सफल पैग़ाम देता  है ।

लुटाकर फूल सा  खुशबू मिटा बैठा ख़ुदी को  जो ,
निछावर  आत्मा   करके  नया  अभिराम  देता  है ।

किसी मुनि सा लगाता ध्यान उर की  कन्दराओं में ,
झलक भर दिव्य दर्शन का उचित परिणाम देता है । 

अलौकिक कल्पना से वो बनाता  लौह को  पारस ,
छिपी  अभिव्यंजनाओं को नया  इक नाम देता है ।

कहीं वो  चुन रहा होता  नियति की  रम्य घटनाएं ,
जहाँ को नित नये भावों का  इक इनआम देता है ।



3
जिंदगी  की  दास्तां की  क्या कहूँ  मैं  हार  फिर से ।
वक़्त ने  ख़ुशबू  उड़ाकर भर  दिया है ख़ार फिर से ।

देखकर  तस्वीर  ख़ुद की आज़कल  लगने  लगा यूँ ,
खामुसी  ने ज्यूँ  चलाई  हो  कोई तलवार  फिर  से ।

क़त्ल  करके  रूह का  जो छोड़कर  जिंदा गया था ,
ढूढ़ने  निकला  हुआ हूँ  मैं  वही  क़िरदार  फिर  से ।

उम्रभर  हमने  बसाई  प्यार  की  जो  बस्तियाँ  सब ,
आज  बेशक़  हो  गईं हैं  हुस्न  की  बाज़ार फिर से ।

आज मुझको लग  रहा है छोड़कर क़ौमी सियासत ,
देशहित  में कर  रही है काम  कुछ सरकार फिर से ।

बेवज़ह तुम आँकते हो वज़्न इस दिल के सितमगर ,
इश्क़ के ग़म में तपा  दिल हो गया  अंगार  फिर से ।

खैर ! रकमिश  तू बता किसकी  तरफ़दारी करूँ मैं ,
दे रहें  मुझको  सुकूँ   ये  दर्द  के  अशरार  फिर से ।


4.
दुश्मनी   चल   रही   है  दर्द   से  पुरानी  अपनी ।
नज़्र पुरनम,जुबां चुप है कि,आँख  गीली अपनी ।

कातिलों में नुमाया वक़्त भी तो सामिल निकला ,
क़िस्मतें  रूठ  बैठी   हैं  गुमाँ  की  मारी  अपनी ।

साज़िशें  प्यार  की हर बार  सित्म ढायी मुझपर ,
काँच  के  टूटते  टुकड़ों सी  उम्र  गुजरी  अपनी ।

गर्दिशे - वक़्त  में   ख़ैरात   कहाँ  देता  किसको ,
ख़ुशनुमा  ख़्याल  से थी रोज़ ज़ेब ख़ाली अपनी ।

इश्क़  ने  ज़िन्दगी  को   बार -बार  मोड़ा इतना ,
उम्र  भर  मंजिलों   से  थी  क़रीब  दूरी  अपनी ।

छोड़कर  साहिलों पर दोस्त जब गये थे मुझको ,
किश्तियाँ  हो  गयीं  बर्बाद पानी -पानी  अपनी ।

आज़माता रहा  खंज़र  से ये जमाना "रकमिश' ,
रास  आयी  नही  इसको  ज़रा  नबाबी  अपनी ।



5.
आँसू  लिखना  ख़ंजर  लिखना ।
दिल को यार सितमगर लिखना ।

सुनो   प्यार   में   दिल  टूटे  तो ,
बेशक़   तन्हा   मंज़र   लिखना ।

ज़ुल्फ़ें ,  आँखें  और  लबों  पर ,
बनकर एक सुख़नवर  लिखना ।

मुश्किल  होता  यार  बहुत  ही ,
पत्थर  से  पत्थर  पर  लिखना । 

नाज़ुक ख़्वाबों  की  दस्तक़  से ,
दिल में उपजे  आख़र  लिखना ।

लिख  देना  जज़्बात  दिलों  के ,
दरिया, झीलें   सागर   लिखना ।

झूठा  रकमिश  झूठ  लिखे पर ,
सच्चाई  तुम  अक्सर  लिखना ।


06.
जिन्होंने  आबरू  बेची  भरी  बाज़ार  में  कल  ही ।
वही  बन राहनुमा  बैठे  नये  क़िरदार  में  कल ही ।

मेरा  तू   खून   कर  दे  और  मैं  बैठा रहूँ  चुप तो,
बनेगी न्यूज़ जा करके  किसी अखबार में कल ही ।

चलो मैं  माफ़ भी कर दूँ ख़ुदा से  क्या कहोगे तुम ?
मुक़दमा जब  चलेगा  इश्क़  के दरबार में कल ही ।

गनीमत है  अभी  साहिल पे ठहरे  हो  मजे ले लो ,
वगरना  डूब  जाओगे  कहीं  मझधार  में  कल ही ।

कोई महिला पुरुष  को छेड़ दे कुछ भी नही होता ,
पुरुष  जो  छेड़  बैठे तो  हो  कारागार  में कल ही ।

पिघल जाएगा  मालुम है  तेरे नफ़रत का ये पत्थर ,
बदल जाएगी ये हरक़त यक़ीनन  प्यार में कल ही ।

ख़ुदी को सेफ़ मत समझो मुहब्बत में मेरे रकमिश',
तेरे दिल का लहू  होगा किसी  तलवार में कल ही ।


07.
देख दिल पर ज़ख्म  गहरा हसरतों  ने ख़त लिखा ।
आज फिर मुझको मेरी  तन्हाइयों   ने ख़त लिखा ।

उम्र   गुज़री   तड़पती  यूँ   करवटों   में  रात भर ,
दर्द   से   हो  रूबरू  अंगड़ाइयों  ने  ख़त  लिखा ।

दिन  तो जैसे -तैसे गुजरा शाम की ख़्वाहिश लिए ,
रात भर  आँखों से बहकर आँसुओं ने ख़त लिखा ।

आजकल  यादों  में  चलती  हैं  तेरी   किरदारियाँ ,
देखकर   तस्वीर   तेरी  हरक़तों   ने  ख़त  लिखा ।

दफ़्न है सीने  में कितने  खार ,खंज़र  और ख़ुशबू ,
जिंदगी  को   लूटकर  बर्बादियों   ने  ख़त  लिखा ।

इश्क़  की इस  आग़ में  तो  सिर्फ़  बचता है धुआँ ,
ज़ख्म  खाई  रूह  की  परछाइयों ने  ख़त  लिखा ।

है जुबां पर नाम 'रकमिश' हो रहे  पर  लफ़्ज़  चुप ,
दिल  के कागज़ पे तेरी ख़ामोशियों ने ख़त लिखा ।


08.
ज़िन्दगी  यूँ  धुआँ  बनके  उड़ती  रही ।
आग़  जलती  रही  ख़ाक  बनती रही ।

उम्र से  हार   ख़ुद  को  हवाले  किया ,
मौत को  ज़िन्दगी  रोज  छलती  रही ।

मौत ने  वक़्त  पर जब शिकंजा कसा ,
आह   घुटती  रही  सांस  थमती  रही ।

मौत  आयी   कि  जैसे  तमाशा  हुआ ,
मौन हो करके  जब  लाश जलती रही । 

छूट   अपने   पराये   गए   सब   यहाँ ,
चुप जुबां थी मग़र  आँख  कहती रही ।

चार दिन  की  महज़ जिंदगी स्वप्न  थी ,
ख्वामख्वाह ही हक़ीक़त से डरती रही ।

हस्र 'रकमिश' सभी का यही एक दिन ,
मौत  किसकी  कहाँ यार  टलती  रही ।


09.
मुसाफ़िर  हूँ  मुहब्बत  का कोई  रहबर  नही  हूँ मैं ।
मुझे  तू  माफ़  कर  देना तेरा  दिलवर  नही  हूँ  मैं ।

यक़ीनन   खूबसूरत हो   मग़र  नफ़रत से मत देखो ,
लगा  जो   आपके  पैरों  में  वो  ठोकर  नही  हूँ मैं ।

चला आऊंगा  दिल तक तो  परेशा आप  मत होना ,
ज़िगर  को  चीर  बैठे  वो  कोई   खंज़र  नही  हूँ मैं ।

ज़रा   से     हादसों  में  टूटकर  जो  चूर   हो  जाये ,
वो  तेरे  इश्क़  की बुनियाद का  पत्थर  नही  हूँ  मैं ।

मुहब्बत  में  गुनाहों  की  दलीलें  आपकी  सुनकर ,
चला   जाऊँगा  मयख़ाने  कोई   पैकर  नही  हूँ मैं ।

तू न कर राह में पाकर दिलों के  कर बन्द  दरवाज़े ,
किराये  का   सही  बेशक़  मग़र   बेघर नही  हूँ मैं ।

महज़ अल्फ़ाज़ दिल के ही पिरोना शौक़ है रकमिश ,
मुहब्बत  में  जफ़ा  खाया  कोई  शायर  नही  हूँ मैं ।


10

थे ग़लत हम यार ख़ुद तो मुखबिरों को क्या कहें ।
जब  हवा  से डर गए  तो आँधियों को क्या कहें ।

बालुओं  की   ढेर  पर  फिसली  हमेशा  ज़िन्दगी ,
खुरदुरे  चुभते   रहें  इन  पत्थरों   को  क्या  कहें ।

वक़्त  के  हर  पैंतरे  को  जीत   में  बदला  मग़र ,
इश्क़ ने  उलझा दिया इन  चुप्पियों की क्या कहें ।

हारना था, रह  गए  पर  जीत  का  लेकर  वहम ,
टिमटिमाते  रात भर उन  जुगनुओं को क्या कहें ।

टूट  कर  पत्ता शज़र से फिर न  वापस आ सका ,
राह  तकती  रह गईं  उन डालियों  की क्या कहें ।

ख़ुद पे गुज़री हो तो मालुम हो  जुदाई की  तड़प ,
टूटे दिल पर ज़ख्म करती फब्तियों की क्या कहें ।

रूह की इक चाल रकमिश' इश्क़ में जायज़ मग़र ,
यार  किरदारों  पे  खेली बाजियों  की  क्या कहें ।



ग़ज़ल no–11

मोम  था  मगर जो यार  मोम  सा  गला  नही ।
इश्क़  के  कमाल  का  पता  उसे  चला  नही ।

उम्र  ढल  गयी  यहाँ  ढला  ज़रूर  जिस्म पर ,
आफ़ताब आशिक़ी का  आजतक  ढला नही ।

पाक  दिल  न  हो  तो लोग  बोलते  इरादतन ,
झूठ   बोलना  कोई   ज़बान  की  कला  नही ।

क़द्र  हो   जिसे  नही  ईमान की , ज़ुबान  की ,
शानदार  है  मग़र  वो   आदमी   भला   नही ।

सच कहूँ  दिमाक से  ख़याल तुम  निकाल दो ,
इश्क  ने  हता जिसे  सुराग़   तक  मिला नही ।

आपके   हुनर   से   यार  आपका   वजूद  है ,
रंग   रूप  जाति  का  ज़रा  मुआमला   नही ।

जिंदगी  जियो  या  दोस्त  वक़्त यूँ  गुजार दो ,
वक़्त  ने  तो आज़तक  मौत को  छला  नही ।


ग़ज़ल no–12


आँधियों से  लड़ गया तूफान  खोजता  रहा ।
हौसलों  के   पंख  से   उड़ान  खोजता रहा ।

कुछ दुरूह  है नही  कभी  'प्रगल्भ' के लिए ,
नित  नवीन  ढंग   से  निदान  खोजता  रहा ।

नापता जो जा  रहा  है  सूर्य  चंद्रमा  सकल ,
सोंच   से   परे   नया  जहान  खोजता  रहा ।

आचरण से ,कर्म  से  जो दे  रहा  उदाहरण ,
आदमी   महान   है    महान  खोजता  रहा ।

कर्मवीर    शूरवीर     धैर्य   सत्यता    लिए ,
आदि से अनादि तक  विहान  खोजता रहा ।

सिद्ध ,सिद्धि वृद्धि से  प्रयोग  योग  बोध से ,
दुर्दिनों  में  शोध  का  रुझान खोजता  रहा ।

सत्य के समास  से  वो  छोड़ रूढ़िवादिता ,
रीति- प्रीति -नीति  में ईमान  खोजता  रहा ।

ग़ज़ल no–13

इश्क़ में  फ़िर बेवफाई  का  सिला अच्छा  नही ।
तोड़ कर दिल आपने जो भी किया अच्छा नही ।

मानता  हूँ   गलतियां  मुझसे   हुई  होंगी  बहुत ,
सुन मग़र  दिल  तोड़ने का फ़ैसला  अच्छा नही ।

एक  हद  तक  चाहिए  ग़र  चाहना  है आपको ,
हद से ज़्यादा इश्क़ का भी तो नशा अच्छा नही ।

खूबसूरत  हो  मग़र  तुम   एक  पर्दा  डाल  लो ,
हर  नजऱ  से हुस्न  का यूँ   सामना अच्छा नही ।

घाव  कर   देगा  दिलों  में  प्यार  से  यूँ  देखना ,
हर  किसी को प्यार  से यूँ  देखना अच्छा  नही ।

आज़कल करने लगा है बात ख़ुद  जज़्बात की ,
आपके  घर  का निकम्मा आईना  अच्छा  नही । 

दर्दोगम से   हार "रकमिश' भूल  न  जाये कहीं ,
इश्क़ में मसलन सितमग़र फासला अच्छा नही ।


ग़ज़ल no–14


हो  गया है चांद  ओझल  देख करके  रात  काली ।
प्यार का  दीपक जलाने आ गयी फिर से दिवाली ।

छोड़ नभ को सब  सितारे अब धरा पर छा रहे  हैं ,
रौनकों  से  हो  गया है आसमां  का  हाथ  खाली ।

टिमटिमाते   जल    रही है   दीपमालाएं  धरा पर ,
लग  रहा हैं  जुगनुओं  ने  इक नई  टोली बना ली ।

आज फुलझड़ियां पटाखे शोर करते है गगन तक ,
दीपकों  से  भव्य  सुंदर  लग  रही  धरती निराली ।

देवताओं  का  घरों  में  हो  रहा  है  भव्य  पूजन ,
दीपमालाओं  ने खुद को रोशनी  से ही  सजा ली ।

झिलमिलाती  छाँव  ठहरी  गीत  गाती हैं दिशाएँ ,
चुप्पियों ने  मौन  तोड़ा  मौन  करता  है  जुगाली ।

जल  रहा  है  द्वेष रकमिश  पल  रही  संवेदनायें ,
हर्षध्वनि की गूँज  सुनकर दे  रहे  है लोग  ताली ।


ग़ज़ल no–15


फ़र्क   पड़ता  है  बहुत  गमख़्वार  होने  पर ।
ज़िन्दगी  जन्नत  सी  लगती प्यार  होने  पर ।

बारिशें  होती  तो  कहते  क्या  भला  नेता ,
जब   घरौंदे   ढह   गये   बौछार  होने   पर ।

वक़्त   रहते  ऐब  को  भरसक  छुपाते   है ,
सोंचते   है   तीर   का  तलवार   होने   पर ।

छोड़कर जज़्बात बस  क़ीमत लगाते  सब ,
बेबसी   में  हुस्न   के   बाज़ार   होने   पर ।

साहिलों  पर   डगमगाते  लोग  जो  उनके ,
चांस   बचने  के  नही  मझधार  होने   पर ।

भुखमरी का जब  ये  रोना रो गयी जनता ,
फायदा  क्या  काग़जी  सरकार  होने  पर ।

इश्क़ में पत्थर पिघल जाते  यहां 'रकमिश ,
मोम  की  औक़ात  क्या  अंगार  होने  पर ।


ग़ज़ल no–16


उम्र भर विकास की वो  राह  देखता  रहा । 
आदमी  ग़रीब   था  निबाह   देखता  रहा । 

बारिशों की आँधियों में ढह गया मकान तो,
टपकती  रसोईयों   में  छाँह  देखता  रहा । 

रौनकें  समेट  घर  की  बेटियाँ  विदा  हुईं ,
आँसुओ की धार से  निक़ाह  देखता  रहा । 

रुपयों की  बेबसी में  सूखती  रही  फ़सल ,
आसमान  को  किये  निगाह  देखता  रहा । 

ख्वाहिशें  अधूरी रह गयी  हैं नाममात्र की ,
सच पे चल के झूठ का गुनाह देखता रहा । 

भूख की चपेट में लगा  जो  कर्ज़  लीलने ,
बौखला के  दर  बदर  पनाह देखता  रहा । 

टूटता पहुँच गया वो आख़िरी  पड़ाव  पर ,
ज़िन्दगी  से मौत  की  सलाह देखता रहा । 

ग़ज़ल no–17

ज़िन्दगी   काग़जी   हो    गयी ।
आरजू   इक   नदी   हो   गयी ।

बात    होती    रही  और  अब ,
आपसे     दोस्ती     हो    गयी ।

आप  आये  जो  दिल   में  मेरे ,
सच   कहूँ   रोशनी   हो   गयी ।

तोड़ी   आहों  ने   ख़ामोशियाँ ,
ख़्वामख्वाह  शाइरी  हो  गयी ।

इस   क़दर  यार  टूटा है  दिल ,
इश्क़   से   बेरुखी    हो   गयी ।

रूह   को  यूँ   मिली  गश्तियाँ ,
दर्द    से   दिल्लगी   हो   गयी ।

झूठ  रकमिश  तू  सुनता  रहा ,
सच से क्यों किरकिरी हो गयी ।

ग़ज़ल no–18


मामले   सब   सलट  गए  होते । 
काश ! सच  से पलट  गए होते । 

जाग  जाती  ये सोई  जनता तो ,
तख़्त कब के  पलट  गए  होते । 

सख़्त होती  ज़रा सियासत तो,
होल  सड़को  के पट गए  होते । 

बंदिशें   वाहनों   पे   होती  तो ,
दाम  डीजल के घट  गए  होते । 

वक़्त  से   दुश्मनी  रही  वरना ,
काम  सारे   निपट   गए  होते । 

झूठ   होता  रहा   सही  वरना ,
शर्म से हम तो  कट  गए  होते । 

इश्क़ रकमिश तुम्हें मिला होता,
ग़र इबादत  से  डट  गए  होते । 


ग़ज़ल no–19


न रोको राह में उनको सजी महफ़िल में आने दो । 
उन्हें  भी  तो  मुहब्बत में  कोई  वादा निभाने दो । 

ये महफ़िल कह रही उनको निहायत खूबसूरत हैं ,
चलो हम  देख  लें  चेहरा  उन्हें  परदा  उठाने दो । 

जिन्होंने  शौक़ पाला था  दिलों को तोड़ देने का ,
ज़िगर उनका भी टूटा तो  हमें भी  मुस्कुराने  दो । 

ज़माने को पता क्या है  मेरे  क़िरदार की क़ीमत ,
मग़र  क़ीमत मेरे  दिल की  लगाते हैं  लगाने दो । 

ये   रोयेंगे  बुढ़ापे  में जो  उलझे  हैं  अदाओं  में ,
अभी बहकी  जवानी है  हसीनों  पर  लुटाने दो । 

मेरे दिल पे जो आज़माते मुझी से माँगकर ख़ंजर ,
हक़ीकत  तो नज़र आये  उन्हें  ख़ंजर चुभाने दो । 

मुझे काटें चुभे सहता रहा मैं आज तक रकमिश", 
जरा पत्थर  के ज़ख्मों को उन्हें भी आजमाने दो । 

ग़ज़ल no–20


ज़िन्दगी  यूँ  धुआँ  बनके  उड़ती रही ।
आग़  जलती  रही  ख़ाक  बनती रही ।

उम्र से  हार  ख़ुद  को  हवाले  किया ,
मौत को  ज़िन्दगी  रोज  छलती रही ।

मौत ने वक़्त  पर जब शिकंजा कसा ,
आह  घुटती  रही  सांस  थमती  रही ।

मौत  आयी  कि  जैसे  तमाशा  हुआ ,
मौन हो करके जब  लाश जलती रही । 

छूट   अपने   पराये   गए  सब  यहाँ ,
चुप जुबां थी मग़र  आँख कहती रही ।

चार दिन की महज़ जिंदगी स्वप्न  थी ,
ख़्वाब में खो  हक़ीक़त से डरती रही ।

हस्र रकमिश सभी का यही एक दिन ,
मौत किसकी  कहाँ यार  टलती  रही ।


              Rakmish Sultanpuri