** मोबाइल का मैसेज **
चाहत मन मे
पागलपन मे
लिखा रह गया
और अधूरा
हुआ न पूरा
मोबाइल का मैसेज ।।1।।
अंग्रेज़ी मे
या हिन्दी मे
चाह रहे समझाना
जब जब जाने
तब अनुमाने
मोबाइल का मैसेज ।।2।।
इनबाक्स हैं खाली
टेंशन जाली
कीबोर्ड हैं लाक
मिस की आशा
हुई निराशा
मोबाइल का मैसेज ।।3।।