संग मिलेगा
रंग मिलेगे
अपने और पराये सब
बदरंगे चेहरे वाले
खूब दिखेंगे होली मे ।।1।।
लाल गुलाबी
लाल अबीरे
चुपके चुपके धीरे धीरे
बहुरंगी कपड़े वाले
खूब जमेगे होली मे ।।2।।
छोटे बच्चे
मन के सच्चे
पिचकारी ले पीछे पीछे
रंग मिले न पानी ताने
बरसायेगे होली में ।।3।।
भंग बनेगा
तंग करेगा
भीगे भीगे और अधखुले
ललचाते वे इसी बहाने
अंग दिखेंगे होली मे ।।4।।
हुड़दंगो मे
इस दंगों मे
बना रहे भाई चारा
सारी दुनिया ही पहचाने
मानवता की होली मे ।।5।।